कुसमी मुख्य मार्ग में ज्वेलरी दुकान से लाखों की ज्वेलरी हुई पार, होली की रात हुई वारदात

कुसमी मुख्य मार्ग में ज्वेलरी दुकान से लाखों की ज्वेलरी हुई पार, होली की रात हुई वारदात

samacharvani.com
0

कुसमी (बलरामपुर) 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के कुसमी में एक ज्वेलरी दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक से डेढ़ लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण पर कर दिए।कुसमी मुख्य मार्ग पर ग्रामीण बैंक के पास आज रात लगभग तीन चार बजे अज्ञात चोरों ने बैजनाथ ज्वैलर्स में ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख मूल्य के सोने चांदी के आभूषण की चोरी कर ली।कुसमी में हुए इस जूलरी चोरी के बाद पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।

 घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बैजनाथ ज्वैलर्स के संचालक श्री विनोद सोनी बीती रात परिजनों के साथ होली पर पर्व मना रहे थे। आज सुबह जब वह अपनी दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। 

चोरी की जानकारी लगते ही उन्होंने पास पड़ोसियों को जानकारी देकर पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुसमी पुलिस ने मौका मुवायना किया और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बताया जाता है की दुकान के पास लगे सीसी कैमरे में सुबह 4:00 बजे के आसपास कुछ लोगों की गतिविधि कैमरे में कैद हुई है। इधर पुलिस आज सुबह सीसी कैमरे की जाँच में जुटी रही।पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है।होली के अवसर पर जहां पूरा कुछ भी शहर उत्सव में तल्लीन था, ऐसे में त्योहार के मौके पर पुलिसिया गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल बैजनाथ ज्वैलर्स के संचालक विनोद सोनी सहित उनके परिजन इस चोरी से दुखी हैं और कुछ भी में इस चोरी को लेकर सनसनी का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)