बलरामपुर।रामानुजगंज
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के कन्हर नदी एनीकट रामानुजगंज में पानी में विषैला पदार्थ डालकर मछली मारने वाले तीन लोगों को रामानुजगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आज जेल भेजा गया है।
रामानुजगंज में कन्हर नदी में एनीकेट में वर्तमान में पानी काफी कम हो जाने के कारण आसपास के लोग मछली पकड़ने के लिए आते है, जिनमें से कुछ लोगों के द्वारा सब्जी के पौधों में डालने वाले कीटनाशक को चावल में मिलाकर मछलियों को पकड़ने के लिए एनीकेट के पानी में डालकर दूषित करने के संबंध में शिकायत मिल रही थी।
इनकी निगरानी करने के लिए पुलिस और नगरपालिका की टीम लगी हुई थी। इसी दौरान आज दिनांक 04.04.26 को शाम को पुरानडीह निवासी रवि राम, महावीर राम और जमुना राम तीनों एनीकेट में कीटनाशक मिलाकर चावल डाल रहे थे। निगरानी में लगे स्टाफ के द्वारा मना करने पर वे नहीं मान रहे थे और लड़ाई झगड़ा कर मारपीट पर उतारू हो गए थे।
इन्हें रोकने के लिए धारा 170, 126, 135(३) bnss के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी न्यायालय पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेजा गया।
नाम आरोपीगण
1. रवि राम पिता जोखन राम उम्र 22 वर्ष*
2. महावीर राम पिता जोखन राम उम्र 42 वर्ष*
3. जमुना राम पिता गिरधारी राम उम्र 33 वर्ष*
सभी निवासी ग्राम पुरानडीह थाना रामानुजगंज


