मोर गांव मोर पानी महाअभियान” के तहत धंधापुर में जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज एवं आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु चौपाल का हुआ आयोजन

मोर गांव मोर पानी महाअभियान” के तहत धंधापुर में जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज एवं आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु चौपाल का हुआ आयोजन

samacharvani.com
0

 मोर गांव मोर पानी महाअभियान” के तहत ग्राम पंचायत धंधापुर में जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज एवं आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विस्तृत चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनरेगा एवं बिहान (NRLM) के समन्वय से “नवा तरिया आय के जरिया” अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ।



बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

 बलरामपुर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में बलरामपुर जिले के विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत “मोर गांव मोर पानी महाअभियान” के तहत ग्राम पंचायत धंधापुर में जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज एवं आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विस्तृत चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनरेगा एवं बिहान (NRLM) के समन्वय से “नवा तरिया आय के जरिया” अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ।



चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को “नवा तरिया” के माध्यम से आय अर्जन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। चौपाल  उपस्थित लोगो को बताया  गया कि समूह आधारित गतिविधियों के माध्यम से मछली पालन, बत्तख पालन, सिंघाड़ा की खेती, तरिया के मेड पर सब्जी उत्पादन तथा फलदार वृक्षारोपण कर आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। साथ ही किसानों को खरीफ के बाद रबी एवं जायद फसलों के लिए सिंचाई जल उपलब्ध होने से वर्षभर आय के अवसर सुनिश्चित होंगे।




इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे, जिला एपीओ संजय यादव, जनपद कार्यक्रम अधिकारी मानसाय सिदार, तकनीकी सहायक आशुतोष सहित NRLM टीम एवं इंडियन ग्रामीण सर्विसेज की  टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। टीम द्वारा नवा तरिया निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करते हुए मई माह तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए सामुदायिक सहभागिता से स्थायी विकास सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “नवा तरिया” जैसी पहलें जल संकट के समाधान के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)