राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
भारतीय जनता पार्टी राजपुर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृति में वर्ष 2026 के दो दिवसीय आवासीय शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्री जगवंशी यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसका कुशल मंच संचालन मंडल महामंत्री श्री संतोष तिवारी जी द्वारा किया गया। इस शिविर से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और आगामी कार्यों के लिए स्पष्ट मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सात सत्रों में बंटा था वैचारिक महाकुंभ
इस दो दिवसीय आवासीय शिविर में कुल सात वैचारिक और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया:
प्रथम सत्र: जिला महामंत्री श्री संजय सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की शक्ति पर अपना ओजस्वी उद्बोधन दिया।
द्वितीय सत्र: जिला उपाध्यक्ष श्री बलवंत सिंह जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
तृतीय सत्र: श्री दीनानाथ यादव जी ने पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला।
चतुर्थ सत्र: जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल जी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मंत्र दिया।
पांचवां सत्र: सामरी क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा जी ने केंद्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, ताकि उन्हें जनता तक पहुँचाया जा सके।
छठवां सत्र: श्री प्रवीण अग्रवाल जी ने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
सातवां सत्र: श्री शुभम सोनी जी ने आधुनिक चुनाव प्रबंधन के तहत आईटी सेल (IT Cell) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तकनीक व उसके उपयोग के बारे में कार्यकर्ताओं को अहम जानकारी दी।
*विधायक जी की सादगी ने जीता दिल
कार्यक्रम के अंतिम दिन सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा जी सुबह-सुबह ही शिविर में पहुँच गईं। उन्होंने आत्मीयता के साथ सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और उनके साथ ही बैठकर सुबह का नाश्ता किया। उनके इस सादगीपूर्ण व्यवहार से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी देखने को मिली।
*वरिष्ठ नेताओं व मोर्चों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पूरे कार्यक्रम में शुरू से लेकर अंत तक प्रदेश मंत्री श्री शिवनाथ यादव जी और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुन्ना लाल चौधरी जी नगर अध्यक्ष श्री धरम सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इनके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गौरी शंकर अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष श्री विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री रवि मरावी, विधायक प्रतिनिधि श्री शिवनाथ जयसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राजेश यादव, ओबीसी मोर्चा के श्री आविद यादव सहित महिला मोर्चा, एसटी (ST) मोर्चा और एससी (SC) मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*सम्मान के साथ हुआ समापन
शिविर के समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री जगवंशी यादव और प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री मुन्ना लाल चौधरी द्वारा शिविर में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।इस दो दिवसीय आवासीय शिविर के आयोजन से राजपुर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं में एक भारी उत्साह है और उन्हें संगठन हित में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का नया मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।मंडल अध्यक्ष द्वारा दूर-दूर से आए हुए सभी शक्ति केंद्र से आए कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया





















