पार्टी के अनुशासन, अंत्योदय के सिद्धांत, राष्ट्रसेवा सर्वोपरि :विधायक उद्देश्वरी पैकरा

पार्टी के अनुशासन, अंत्योदय के सिद्धांत, राष्ट्रसेवा सर्वोपरि :विधायक उद्देश्वरी पैकरा

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक में भाजपा का स्थापना दिवस बरियों मण्डल  के शिवपुर बदौली में बहुत धूमधाम से मनाया गया।इसमें मुख्य रूप से शामिल हुए सामरी विधानसभा क्षेत्र की  विधायक  श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा मौजूद रहीं। इनके साथ ही किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी  मण्डल के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने सभा को सम्बोधित किया।

बरियों मंडल के बदौली शिवपुर में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस   पर आयोजित  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक ने दीप प्रज्वलित कर महिलाओ के साथ सभी  कार्यक्रम में शामिल हुईं ।

इस अवसर पर पार्टी के अनुशासन, अंत्योदय के सिद्धांत तथा मीसा बंदियों के संघर्षमय और प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से अपने विचार साझा करते हुए सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि  उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भाव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधायक द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जो उनके समर्पण और वर्षों की सेवा के प्रति पार्टी की कृतज्ञता का प्रतीक है।इस गरिमामय आयोजन में प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी गण , शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ  कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।



 भाजपा का स्थापना दिवस बरियों मण्डल  के शिवपुर बदौली में बहुत धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक उदेश्वरी पैकरा के साथ ही किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, बरिओं मण्डल  अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, आईटी.सेल के शुभम सोनी, मण्डल के महामंत्री सुनील जायसवाल, बसंती राजवाड़े युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष हिमांशु, ओबीसी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, एस सी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नान साय रवि, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विनोद जायसवाल,मण्डल के उपाध्यक्ष विरेन्द्र जायसवाल,पूरन नेताम सुरेश जायसवाल बीडीसी हरि नागेश सरपंच भोला वरिष्ठ नेता रामकरण सिंह,युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री दीपक सिंह महिल मोर्चा अध्यक्ष तारा कुशवाहा महामंत्री संतोषी सिंह साथ ही भाजपा मण्डल के समस्त पदाधिकारी मोर्चो के समस्त पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे पदाधिकारी मोर्चो के समस्त पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।










एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)