पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा सचिव के साथ गाली गलौच, सचिव संघ द्वारा पुलिस कप्तान से शिकायत, दी आंदोलन की चेतावनी

पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा सचिव के साथ गाली गलौच, सचिव संघ द्वारा पुलिस कप्तान से शिकायत, दी आंदोलन की चेतावनी

samacharvani.com
0

  •  गणेशमोड़ चौकी प्रभारी द्वारा सचिव के साथ गाली गलौच 
  • सचिव संघ द्वारा पुलिस कप्तान से शिकायत, दी आंदोलन की चेतावनी




 बलरामपुर

(समाचारवाणी न्यूज़) 

अपनी अभद्र भाषा और विवादास्पद कार्य शैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गणेश मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। एक पंचायत सचिव के साथ बदसलूकी किए जाने को लेकर सचिव संघ ने पुलिस कप्तान से इसकी शिकायत करते हुए आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली है।

           पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को दिए ज्ञापन में सचिव संघ के अध्यक्ष  ने बताया है कि 5 अप्रैल को महाराजगंज ग्राम पंचायत सचिव उत्तम समादार जनगणना  नंबरिंग कार्य करके जब लौट रहे थे तो गणेश मोड़ चौकी प्रभारी ने उनके साथ गाड़ी चेकिंग के नाम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज का इस्तेमाल किया । 

इस दौरान उक्त पंचायत सचिव के साथ महाराजगंज के सरपंच मंतन राम तथा पंच रामलाल  साथ में थे। सचिव संघ के अध्यक्ष ने कहा है कि एक शासकीय कर्मी के साथ इस प्रकार के अनुचित व्यवहार से संघ के  सदस्यों को मानसिक पीड़ा पहुंची है। संघ ने उक्त घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उक्त चौकी प्रभारी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाही न होने की अवस्था में संघ ने जनपद पंचायत स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)