सर्व सोनार समाज ने नवजात शिशु और माताओं का किया सम्मान, हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

सर्व सोनार समाज ने नवजात शिशु और माताओं का किया सम्मान, हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

samacharvani.com
0




राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के राजपुर में सोनार समाज का चतुर्थ वार्षिकोत्सव इस बार बेहद भव्य और यादगार अंदाज में मनाया गया। समाज की एकता, परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी का  उदाहरण पेश करते हुए इस आयोजन में सैकड़ों लोगों की भागीदारी देखने को मिली। सूरजपुर, अंबिकापुर, बलरामपुर और आसपास के कई क्षेत्रों से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सर्व सोनार समाज राजपुर अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेश सोनी ने अतिथियों का अभिनन्दन किया, वहीं आईबीसी के अरुण सोनी ने सफल मंच संचालन किया। अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत करते हुए सम्मेलन में इन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया।

राजपुर स्थित सोनार समाज भवन से मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर रैली के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जयघोष और उत्साह के बीच निकली यह रैली पूरे नगर का भ्रमण करते हुए हरीतिमा स्थल पहुंची, जहां यह एक बड़े समारोह में बदल गई। रास्ते भर रैली का स्वागत विभिन्न समाजों द्वारा किया गया, जिसमें नाई समाज और ब्राह्मण समाज के लोगों ने जल और मिष्ठान के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया।







कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने की भी अनूठी पहल देखने को मिली। पिछले दो वर्षों में जन्मे 10 नवजात बच्चों और उनके माता-पिता का मंच पर सम्मान किया गया। वहीं, हाल ही में विवाह बंधन में बंधे 6 नवयुगल जोड़ों का भी अभिनंदन कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया। समाज का उद्देश्य इन नए सदस्यों को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना और उनकी भूमिका को सशक्त बनाना रहा।सोनार समाज केवल आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी भूमिका निभा रहा है। समाज के वृद्धजनों को प्रतिमाह 500 रुपये की सम्मान पेंशन दी जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिलता है।












सके अलावा, बेटी के जन्म पर समाज द्वारा एक विशेष पहल की जाती है, जिसमें उसके विवाह के समय एक लाख एक हजार रुपये की सहायता राशि सुनिश्चित करने के लिए फिक्स डिपॉजिट किया जाता है। वहीं, किसी परिवार में शोक की स्थिति में पहले दिन का खर्च समाज द्वारा उठाया जाता है, जिसे “श्रद्धांजलि योजना” नाम दिया गया है।



  सोनार समाज का यह चतुर्थ वार्षिकोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सेवा भावना और भविष्य की सकारात्मक सोच का प्रतीक बनकर सामने आया। राजीव गांधी आदर्श विद्यालय के संस्था प्रमुख अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि मेधावी और गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए उनका प्रयास सदा जारी रहेगा और सभी समाज के गरीब बच्चों के उत्थान के लिएवे अपना योगदान देते रहेंगे।

इस कार्यक्रम मे पहुंचे सोनार समाज के संभाग प्रभारी रघुनाथ सोनी ने कहा की राजपुर समाज की कार्यशैली पुरे क्षेत्र के लिए ताकत और नई सीख बन रहा है। संभाग अध्यक्ष सुरेश सोनी, सूरजपुर जिलाध्यक्ष कंचन सोनी, सूरजपुर से पहुंचे अनिल गुप्ता ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम मे बलरामपुर सोनार समाज के जिलाध्यक्ष नरेश सोनी, ओमप्रकाश सोनी, रोशन सोनी, दिलीप सोनी, उत्कर्ष सोनी, श्रवण सोनी पहुंचे थे।अध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में समाज निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है इस दौरान उन्हें संरक्षक राजकुमार सोनी, शिव कुमार सोनी, श्याम कुमार सोनी, नवरंग सोनी के साथ ही उपाध्यक्ष राम आशीष सोनी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, सचिव बृजमोहन सोनी, सक्रिय सदस्य सुनील सोनी, ओमप्रकाश सोनी, शंभू नारायण सोनी, संतोष सोनी, युवा अध्यक्ष संतोष सोनी, शुभम सोनी सहित अन्य सदस्यों का भी सहयोग मिल रहा है।

इस कार्यक्रम में सुरेंद्र तिवारी,लालसाय मिंज, जितेंद्र गुप्ता,कमलेश गुप्ता,सुरेश सोनी, अरुण सोनी, पूरन देवांगन,रंजीत सोनी,विश्वास गुप्ता, संजय सोनी, अभिषेक सोनी,राजू जायसवाल, सहित सभी मीडिया कर्मी साथी , नागरिक,मौजूद रहे।

 सर्व ब्राह्मण सभा राजपुर द्वारा पेट्रोल पंप के पास शोभायात्रा के लिए स्वागत और  मिष्ठान वितरण किया गया। इसमें ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष डॉ बी एन द्विवेदी,राजपुर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, अनिल दुबे,संतोष तिवारी, सुनील तिवारी,अनिल तिवारी विद्यानंद दुबे,  अभिषेक पाण्डेय,गौरव उपाध्याय,मानु चौबे,रत्नाबर मिश्रा  आदि सक्रिय रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)