गाँव चलो, घर चलो अभियान के तहत विधायक ने गाँव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों में व्यापक उत्साह

गाँव चलो, घर चलो अभियान के तहत विधायक ने गाँव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों में व्यापक उत्साह

samacharvani.com
0

 


राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बरियों मंडल  के अंतर्गत पण्डो पारा में आयोजित “गांव चलो, घर चलो” अभियान में सहभागिता कर सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्यवरी पैकरा ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की और जन चौपाल से ग्रामीणों, महिलाओं से परस्पर संवाद किया।



इस अभियान के माध्यम से सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने गली-गली एवं घर-घर जाकर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योजनाओं के प्रति अपनी जागरूकता और विश्वास प्रकट किया।इस दौरान जिला महामंत्री संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, भाजपा नेता मुकेश गुप्ता,कमला सिंह, अनार देवी सहित भाजपा कार्यकर्त्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 


 परसागुड़ी में  गाँव चलो घर चलो अभियान,पेड के नीचे विधायक ने लगाई चौपाल, दीं योजनाओं की जानकारी..

प्रदेश एवं जिला के निर्देश पर आज मंडल राजपुर के ग्राम पंचायत परसागुडी में गांव चलो बस्ती चलो अभियान कार्यक्रम मेरे मुख्य आतिथ्य में एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री राजनाथ सिंह मरावी की मौजूदगी सम्पन्न हुआ, जिसमे सामरी क्षेत्र की विधायक  श्रीमती उदेश्वरी पैकरा जी की गरिमामय उपस्थिति हुई ।कार्यक्रम संचालन मंडल महामंत्री संतोष तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में लाभार्थियों एवं वरिष्ठ जनों का स्वागत व सम्मान किया गया , महतारी वंदन हितग्राहियों से चर्चा एवं सम्मानित किए गए। इसके पश्चात गढोंतापारा मां भुजबली देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी सतेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता उपसरपंच  सतीश सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री कुमार गौरव सिंह , किसान मोर्चा उपाध्यक्ष  परविंद सिंह, महामंत्री पिछड़ा मोर्चा  प्रकाश यादव, ओम प्रकाश, सरपंच सविता कोशिक , उगल यादव, अनिल यादव, सहित बड़ी संख्या में माताएं,बहने, वृद्ध जन,युवा साथी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)