राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज राजपुर में भगवान श्री परशुराम भवन में सर्व ब्राहमण सभा अध्यक्ष श्री संतोष पाण्डे के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुईं।बैठक में अंगामी 20अप्रैल को होने वाले श्री परशुराम जी जन्मोत्सव को लेकर चर्चा की गई । आज ब्राह्मण सभा के आगामी कार्यक्रमों और सभी गतिविधियों की समीक्षा की गई और संगठन निर्माण के साथ सामाजिक दायित्वों को पूरा करने और समाज हित में कई निर्णय लिए गए।
सर्व ब्राह्मण सभा राजापुर के अध्यक्ष संतोष पांडे ने सभी विप्र बंधुओ से आगामी अक्षय तृतीया के अवसर पर 20 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने हेतु राजपुर ब्लॉक के सभी गांव में सदस्यों को शामिल होने का अनुरोध किया और रचनात्मक दिशा में कार्य करने के लिए युवा सदस्यों को प्रेरित किया समाज के सदस्य आगामी सभी कार्यक्रमों हेतु आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करें इस पर समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने सुझाव दिए जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने भी बैठक में सरगुजा सहित अन्य जिलों में संचालित गतिविधियों पर अपने विचार रखे और राजपुर आंचल में समाज की दशा और दिशा तय करने में सभी को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया।
बैठक में कार्यक्रम में व्यवस्था और आगामी रणनीति के साथ अन्य विषय पर भी चर्चा की गई।साथ ही वर्षीय सदस्यता शुल्क की भी चर्चा हुई। पूजन व्यवस्था हेतु पंडित विराट तिवारी एवं पंकज मिश्र को दायित्व सौंपा गया । स्वल्पाहार हेतु कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी एवं कौशल चौबे को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में श्री सतेंद्र पाण्डेय, नरेंद्र शुक्ला, अधिवक्ता उमेश झा,रमाकांत पांडे, अनिल कुमार दुबे ,आनंद पाण्डेय, कमला कांत पाण्डे , अनिल तिवारी,विजय तिवारी, संतोष तिवारी, विराटराज तिवारी, पंकज मिश्रा,नीरज शर्मा नीरू,विशारद चौबे , सुनील तिवारी, नंद कुमार मिश्रा, प्रमोद तिवारी के साथ अन्य सदस्य बैठक में शामिल हुए।



