प्रदेश महासचिव ने ली किसान कांग्रेस की बैठक, लिए गए अहम निर्णय

प्रदेश महासचिव ने ली किसान कांग्रेस की बैठक, लिए गए अहम निर्णय

samacharvani.com
0

 




सूरजपुर 

(समाचारवाणी) 

 किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं सूरजपुर के जिला प्रभारी बृजेश मिश्रा ने किसान कांग्रेस के सदस्यों को सूरजपुर जिले में किसानों की समस्याओं पर वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ उन्हें संगठित होकर किसान हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। श्री बृजेश मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष के आगामी दौरे के संबंध में किसान कांग्रेस के सभी संगठन पदाधिकारी और सदस्यों को एकजुट होकर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारी की समीक्षा करते हुए,किसानों के हित में सदैव कार्य करने के लिए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।


सुरजपुर जिला में  बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस अभिषेक मिश्रा के प्रस्तावित दौरा को देखते हुए  जिला पदाधिकारी ब्लाक पदाधिकारी व सुरजपुर में प्रदेश पदाधिकारी की बैठक रखी गई थी ।

इस बैठक में सुरजपुर जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस बृजेश कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस विमलेश तिवारी, सूरजपुर जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस सचेंद्र पाठक, जिला अध्यक्ष कार्यकारी किसान कांग्रेस लक्ष्मण राजवाड़े, दीपन मानिकपुरी महासचिव किसान कांग्रेस, बबलू शर्मा जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस सुरजपुर शिवकुमार राजवाड़े, रमेश साहू, अरुण मिश्रा सलका ब्लाक किसान अध्यक्ष, रत्नेश तिवारी ग्रामीण अध्यक्ष किसान सूरजपुर नूरुल सलाम शहर अध्यक्ष किसान ,कमल सिंह, राजेश्वर प्रजापति, बसराज सिंह, हीरालाल कुशवाहा जिला महामंत्री किसान, गोपाल यादव सुपारी लाल, रूपदास महंत कमल सिंह, इंद्रजीत शर्मा विनोद शर्मा जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस बैठक में शामिल रहे।




 जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी गठन एवं ब्लाक अध्यक्ष को ब्लाक गठन एवम समय पर किसानों के हित के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के दौरा को देखते हुए सभी पदाधिकारी को कार्यक्रम में अपनी भागदारी सुनिश्चित करने कहा गया एवम सभी को मिलकर कांग्रेस सरकार को लाना है का संकल्प लिया गया। भाजपा सरकार की नाकामी को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा इस पर रणनीति बनाए जाए की चर्चा हुई आज का बैठक बेहद खास रहा जिसमें स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी ब्लाक पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी जी भी बैठक को संबोधित किए जिला अध्यक्ष सचेंद्र पाठक कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े जी ने भी संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)