अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आगामी अक्षय तृतीया के अवसर पर आगामी भगवान परशुराम जयंती के समस्त कार्यक्रमों एवं शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सरगुजा सर्व ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी ने सभी विप्र बंधुओ से परिवार सहित भगवान परशुराम शोभायात्रा,अखंड रामायण, एवं समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने और सभी धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता का अनुरोध किया है।
ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता श्री राजेश तिवारी ने सरगुजा जिले के सभी ब्लॉकों, ग्रामों में निवासरत ब्राह्मण परिवारों,ब्लॉक इकाई,पंचायत इकाई,सहित सभी युवा प्रकोष्ठ,ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ, के सदस्यों से इस गरिमामयी कार्यक्रम में योगदान देने की अपील की है। सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता के साथ सभी समाजों के सहयोग से भगवान परशुराम की शोभायात्रा को भव्य एवं परंपरा के अनुसार मनाए जाने के संबंध में इन्होंने सर्व ब्राह्मण सभा सरगुजा के सभी सदस्यों से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध किया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार आगामी 19 अप्रैल को शाम 4 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा मां दुर्गा मंदिर गांधी चौक से प्रारंभ होकर देवीगंज रोड, स्कूल रोड होते हुए रामानुजगंज मार्ग केना बांध स्थित भगवान परशुराम मंदिर में संपन्न होगी जहां पर विविध धार्मिक अनुष्ठान, भंडारा प्रसाद, सामाजिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे।



