अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
अंबिकापुर नगर के नमनाकला प्रकाशनगर में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान शिव मंदिर के नवनिर्माण हेतु विधि विधान से भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।कार्मेल स्कूल के पास प्रकाश सेवा समिति द्वारा समस्त धार्मिक अनुष्ठान कर कर शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई।
प्रकाश नगर में मंदिर संचालन के लिए प्रकाश सेवा समिति का गठन कर नागरिकों की बैठक की गई। सभी सदस्यों से परामर्श लेकर मंदिर निर्माण के सभी पहलुओं एवं आर्थिक सहयोग,निर्माण,वास्तु डिज़ाइन,मंदिर संचालन,सहित अन्य कार्यों हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए। भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रविंद्र गुप्त भारती ने उपस्थित होकर प्रकाश नगर हेतु सभी आवश्यक सुविधा हेतु पहल करने और मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहने की बात कही।कई दान दाताओं ने सहयोग राशि, निर्माण सामग्री देना शुरू कर दिया है!
इस अवसर पर प्रकाश सेवा समिति अध्यक्ष श्री शशि साहू,संजीव कुमार सिंह, संजय देवांगन,अखिलेश सोनी, धर्मेंद्र सिंह, शिवपूजन तिवारी,सतीश पांडे, जनार्दन सिंह, अरविन्द गुप्ता, श्याम गुप्ता, अमरदीप गुप्ता, शुभाशीष मुख़र्जी,अजय तिवारी,डॉक्टर ओ.पी. प्रसाद,ओ.पी.श्रीवास्तव, ओ.पी. सोनी,उत्पल मुखर्जी, दिनेश शर्मा,विष्णु यादव,जी आर. साहू,संतोष सिंह,डॉ.विकास जायसवाल,सहित वार्ड के सदस्य, एवं महिला सदस्य मौजूद रहे ।








