अम्विकापुर मे गूंजेंगे सुरों के तराने — ‘तिनक धिन धा, कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट’ के लिए ऑडिशन 23 मई को

अम्विकापुर मे गूंजेंगे सुरों के तराने — ‘तिनक धिन धा, कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट’ के लिए ऑडिशन 23 मई को

samacharvani.com
0

 



 अम्विकापुर

(समाचारवाणी) 

सुरीली आवाज़ को मंच देने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा  अम्विकापुर में ‘तिनक धिन धा कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का ऑडिशन 23 मई प्रातः 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक  होटल अलंकार, व्रह्म रोड अम्विकापुर मे आयोजित होगा।

आडीशन प्रक्रिया के बाद टॉप 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके उपरांत प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 24 मई को शाम 5.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक  राज मोहनी ऑडिटोरियम  मे होगा।

फिनाले में विजयी प्रतिभागियों को , ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार ₹31,000, द्वितीय पुरस्कार ₹,11,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹7,100 निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त टॉप 15 प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र, तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों का मंच से सम्मान किया।निर्णायक दल - वन्दना दत्ता, राजेश जयसवाल,   डाॅक्टर आलोक भट्टाचार्य  जी हैं।आयोजकगण— तरुण कुमार, एडवोकेट शिवनारायण सोनी, शशि पूनम,  तनुश्री सोनी ,भट्टाचार्य,  सीमा सूदन,डाॅक्टर आलोक भट्टाचार्य, शैलेन्द्र स्वर्णकार, राम भगत अग्रवाल, प्रदीप विश्वास, पूनम सिंह, हेमन्त लालपुरी ,शवाना शेख, संध्या पाठक शामिल हैं।

इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए फोन नंबरों पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

98279 28289, 98711 24737,  788 727 8659




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)