तहसील कार्यालय वाइफनगर में हाथापाई कर हुड़दंग मचाने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे, शेष आरोपियों की तलाश जारी..
अंबिकापुर।वाड्रफनगर
(समाचारवाणी)
पुलिस चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०) अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 224, 190, 191(2), 121, 132, 194(2) बीएनएस के तहत आज अफजल पिता इलियास, निवासी ग्राम परसडीहा, तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुरइलियास पिता इस्ताज, निवासी ग्राम परसडीहा, तहसील वाड्रफनगर, इलियासुद्वीन पिता जलालुद्वीन, निवासी ग्राम परसडीहा, तहसील वाड्रफनगर, अमरनाथ गहरवरिया पिता गंगाराम, निवासी ग्राम परसडीहा, वाड्रफनगर, इन्द्रास आ० स्व. इस्ताज, निवासी ग्राम परसडीहा, तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर, उदयनाथ गहरवरिया पिता त्रिवेणी, निवासी ग्राम परसडीहा, तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर, रामसकल वर्मा पिता जवाहिर, निवासी ग्राम परसडीहा, तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर चन्द्रवली गहरवरिया पिता स्व. सोबरन राम निवासी परसडीहा, वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर, दिनेश पटेल पिता रामविचार पटेल, निवासी ग्राम परसडीहा, तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर मनधारी खैरा पिता हरवंशू राम खैरा, ग्राम परसडीहा, वाड्रफनगर, जिला बलरामपुरको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।।
क्या है मामला...
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी तहसीलदार श्री गुरुदत्त पंचभाय चौकी उपस्थित आकर इस आशय का लिखित रिपोर्ट दर्ज कराये कि 19मई को प्रकरण क-20260 2271100071 के पक्षकार आवेदक इलियासुद्वीन पिता जलालुद्वीन के विरूद्ध अनावेदकगण रसीद पिता इलियास, अफजल तिप इलियास, इलियास पिता इस्ताज के प्रकरण की सुनवाई हो रही थी।इसी दरम्यान अनावेदक पक्ष के पक्षकार एवं उनके साथ साक्ष्य हेतु उपस्थित गवाहों द्वारा दूसरे पक्ष के अधिवक्ता श्री सिद्धकी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वाद विवाद एवं मारपीट करने लगे।तत्पश्चात् कोर्ट रूम से बाहर तहसील एवं सिविल कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों द्वारा आपस में मारपीट की गई। दोनों पक्षों के उक्त कृत्य से क्षेत्र में अशांति उत्पन्न हुई साथ ही न्यायालय की गरिमा को क्षति पहुंची है दोनों पक्षों के उक्त कृत्य से न्यायालय के अन्य प्रकरण जिसमें साक्ष्य आदि होना था नहीं हो पाया। इस प्रकार दोनों पक्षों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न की गई है।


