अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लगातार बढ़ते सोना, चांदी के दामों के बाद प्रधानमंत्री द्वारा सोने की खरीदी पर रोक के आह्वान से सराफा व्यवसाय ठप्प होने व सोने - चांदी के व्यापारियों, कारीगरों एवं कर्मचारियों के रोजी-रोटी की संकट के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में सराफा दुकानों में पहुंच सराफा व्यवसायियों सहित जनता से संवाद एवं चर्चा कर हो रही समस्याओं को जान मोदी सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
सभी व्यवसाई एवं स्थानीय ग्राहकों से चर्चा करते हुए सामरी के पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि केंद्र सरकार की आदिवासी नीति सरकार की सफलता के कारण आम जनजीवन ट्रस्ट हो चुका है।महंगाई,रसोई गैस की किल्लत डीजल पेट्रोल के मूल्य वृद्धि,और पर्याप्त स्टॉक नहीं होने के कारण ग्रामीण इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है कांग्रेस पार्टी सोने चांदी की बिक्री बंद होने से स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर स्थिति जानने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में सामरी के पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम , जिला कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता , किसान कांग्रेस नेता बृजेश मिश्रा,जिला महामंत्री डोमनिक एक्का , रामनारायण जायसवाल , ब्लॉक उपाध्यक्ष विद्यानंद दुबे , ब्लॉक उपाध्यक्ष विकास अंबष्ट , मंडल अध्यक्ष सुनील भगत , कोषाध्यक्ष रवि सोनी, ब्लॉक महामंत्री राहुल भारती , महामंत्री मुमताज अंसारी, सचिव लोकेश शांडिल्य , आलोक सिंह , युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज जायसवाल , रामसाय, सहित साथीगण के साथ उपस्थित रहे।






