बलरामपुर में हुई डायल 112 वाहन की शुरुवात

बलरामपुर में हुई डायल 112 वाहन की शुरुवात

samacharvani.com
0



बलरामपुर में हुईं डायल 112  वाहन की शुरुवात.पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के द्वारा डायल 112  वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.



 बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भापुसे) द्वारा जिला बलरामपुर रामानुजगंज मे डायल-112 योजना से प्राप्त 01 टेस्टिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर डायल 112 सेवा को जिले में प्रारंभ किया गया।  डायल 112  वाहन का संचालन होने से जिले में अपराध नियंत्रण, महिलाओं बच्चों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था इत्यादि में त्वरित कार्यवाही हेतु डायल 112 की शुरूआत की गई है।


जिला बलरामपुर रामानुजगंज में पुलिस व्यवस्था को पुख्ता और तेज बनाने तथा पीड़ित दुर्घटना में घायल के लिए फौरन पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जिले में डायल 112 की सेवाएं प्रारंभ की गई इसके लिए पुलिस मुख्यालय रायपुर से एक नग डायल 112 वाहन प्रारंभिक ट्रायल के लिए प्राप्त हुआ है। यह वाहन बलरामपुर क्षेत्र में 24 घंटे सातों दिन लगातार सक्रिय रहेगा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में संपूर्ण जिले के थानों के लिए डायल 112 के 11 वाहन और प्राप्त होंगे जिससे संपूर्ण जिलों में यह सेवा सुचारु रूप से संचालित होगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)