वनभूमि अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लगभग 20 मकान हुए जमींदोज़

वनभूमि अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लगभग 20 मकान हुए जमींदोज़

samacharvani.com
0

 



 अंबिकापुर

(समाचारवाणी) 

अंबिकापुर के पास खैरबार पंचायत के डबरीपानी क्षेत्र में आज प्रशासन ने वन भूमि पर 10 साल से ज़ारी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान लगथग 20 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।




जानकारी के अनुसार, डबरीपानी क्षेत्र में लंबे समय से शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए गए थे। कई बार नोटिस जारी करने और समझाइश देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद आज वन विभाग अमला,तहसील प्रशासन, नगर निगम और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

प्रशासन की अपीलः

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी शासकीय या सार्बजगिक भूमि पर अवैध कब्जा न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि, वन भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)