सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने जब बनाई झालमुड़ी

सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने जब बनाई झालमुड़ी

samacharvani.com
0




रामानुजगंज।अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 बलरामपुर जिले के विकास खण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम तांबेश्वरनगर में आयोजित शिविर में सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों ने विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की।

    कार्यक्रम के बाद सांसद चिंतामणि महराज रामानुजगंज स्थित रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी भी मनाई गई। सांसद महराज ने खुद झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई और जीत की बधाई दी। रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद चिंतामणि महराज ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो। सरकार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और प्राथमिकता के आधार पर उनका सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर के माध्यम से निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर सांसद महराज ने कहा कि यह केवल पार्टी की नहीं बल्कि पूरे देश की जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नबीन के नेतृत्व में मिली सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही बंगाल में चुनाव प्रचार करने गए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना भी की।इस दौरान भाजपा नेता रमन अग्रवाल, भानू दीक्षित सहित कार्यकर्त्ता, ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)