राजपुर
(समाचारवाणी)
खरीफ फसल के सीजन नजदीक है ऐसे में क्षेत्र में खाद की काला बाजारी चरम पर होती है। शासन प्रशासन कालाबाजारी रोकने समय समय पर अवैध रूप से भंडारित स्थलों का निरीक्षण कर कार्यवाही करती है। ऐसे ही एक मामले में राजपुर एसडीएम एवं नायब तहसीलदार सहित कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना पर नरसिंहपुर क्षेत्र में दबिश देते हुए अवैध रूप से भंडारित डीएपी खाद को जप्त किया है।
ग्राम नरसिंहपुर में अवैध खाद भंडारण की सूचना परएसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम नरसिंहपुर में अवैध भंडारितस्थल का निरीक्षण किया गया। जहां नरसिंहपुर निवासी बसंतजायसवाल, छत्रपाल और कमलावती जायसवाल के मकान मेंसौ सौ बोरी डीएपी खाद (कुल 300 बोरी) पाया गया। दस्तावेजमांगने पर संबंधित व्यक्तियों के द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुतनहीं कर पाए। सभी के द्वारा उक्त खाद संदीप जायसवाल खाद विक्रेता का होना बताया गया। तत्पश्चात संदीप जायसवाल से संपर्क करके ग्राम नरसिंहपुर बुलाया गया। यहां आकर संदीप जायसवाल के द्वारा उक्त बरामद खाद को अपना होना स्वीकार किया गया परंतु उनके द्वारा भी उक्त खाद के संबंध मेंकोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात समस्त खाद की बिक्री प्रतिबंधित कर जप्त किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार राजपुर नरेंद्र कंवर, एसएडीओ कृषि राजपुर आशीष सिन्हा वएवं राजस्व तथा कृषि विभाग की टीम मौजूद रहे ।



