अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज ने एसपी सरगुजा एवम् आईजी सरगुजा रेंज को ज्ञापन सौंपकर टुनटुन दाबेली संचालक अमन ओझा के मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग की है । सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी द्वारा आज सरगुजा पुलिस अधीक्षक एवं आईजी सरगुजा से मृतक अमन ओझा के मर्डर मिस्ट्री सुलझाने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
सरगुजा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ अधिकारियों से मुलाकात कर आज इस संवेदनशील मामले में विशेष टीम गठित कर जांच करने एवं मामले में दोषी पाए जाने वाले पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा के अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी, सचिव विनोद तिवारी, दिनेश शुक्ला,संयोजक विकास पांडेय, उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, सहसचिव ऋषि पांडेय, अजीत तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्र, संजय तिवारी शामिल थे।



