अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
वसुधा महिला मंच सदस्यों को बुजुर्ग माताओं का सम्मान मिला ।मातृत्व दिवस पर अंबिकापुर नगर में सभी सदस्यों ने चरणस्पर्श कर लिया बुजुर्गो का आशीर्वाद।हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी मातृत्व दिवस पर अलंकार पंचशील में आयोजन सम्पन्न हुआ।
ब्रम्हकुमारी विद्या दीदी विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित हुई। माताओं को प्रणाम किया और मां को सृष्टि का आधार बताया। मां की शक्ति के लिए छोटी छोटी कहानियां बताई। सभी मताओ को बहुत ही प्रसन्नता हुई।बहन रेखा ब्रम्हकुमारी संस्थान से उपस्थित हुई और तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है ओ माँ.. की सुमधुर प्रस्तुति के साथ हाल को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
कई बहनों ने गीत की मधुर प्रस्तुति दी। सभी बहने अपनी माँ को याद कर भावुक हो गई, डाक्टर पुष्पा सोनी, डाक्टर मंजू शर्मा, सन्तोष पांडे, मुखरानी सिह, श्यामा स्वर्णकार, प्रभा मुंजे, जया तिवारी ने भी माँ के लिए अपने भाव प्रगट किये, मताओ ने भजन, एव गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन वसुधा की सयोजिका सुश्री वन्दना दत्ता ने किया।
कार्यक्रम में चंदा शुक्ला, शारदा अग्रवल,प्रभा तिवारी, प्रेमलता सिह, लीलावती पांडे, राजकुमारी शुक्ला,विमला देवी पाठक,रामरती देवी अग्रवाल ,चमेली अग्रवाल और अन्य मताओ का आशीर्वाद सबको मिला।कार्यक्रम के आयोजन में जयश्री स्वर्णकार, अनुभा डबराल, चयती अग्रवाल,जानकी सिंह, बलविंन्दर टूटेजा, नमिता चावला, मिलन शर्मा, रीता अग्रवाल , नीलू गुप्ता, सविता सिह, संजीता स्वर्णकार, शुभा गुप्ता मंजू जायसवल,डा. मीरा शुक्ला, शशि श्रीवास्तव, मधु शुक्ला, एव अन्य सभी का सहयोग सराहनीय रहा।


