बलरामपुर जिले के सुदूर पिछड़े, पूर्व में नक्सल प्रभावित अंचल सबाग में आज विकास की संभावनाओं के बीच मुख्यमंत्री के ग्राम सुराज का संदेश लेकर पहुंची सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने दूरस्थ अंचलों के बुनियादी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली. अपने बीच विधायक को पाकर गदगद हुईं ग्रामीण महिलाएं, कही मन की बात..
कुसमी (अंबिकापुर)
(समाचारवाणी)
कुसमी विकासखंड के ग्राम सबाग में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल सामरी विधायक उद्देश्यवरी पैकरा ने ग्रामीणों से किया संवाद और समस्या समाधान हेतु निर्देश दिए । इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण, अधिकारी-कर्मचारी गण, माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी दी गई तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर “संवाद से समाधान” के उद्देश्य के तहत त्वरित निराकरण किया गया। यह पहल शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।













