राजपुर (अंबिकापुर)
(समाचारवाणी)
लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद आज सुबह अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने धंधापुर क्षेत्र में चार टीपर वाहनों को बालू परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर बरियों चौकी को सुपुर्द किया है,और शेष कार्रवाई की जा रही है।
बरियों पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।ज्ञात हो कि राजपुर के धंधापर रेवतपुर खोखनिया उधवाकटरा चांची गोपालपुर सिंगचौरा, नरसिंहपुर, बासेन पस्ता क्षेत्र से और रेत की अवैध तस्करी होने की खबर सुर्खियों में थी। प्रतिदिन सैकड़ो टिपर और ट्रैक्टर द्वारा महान नदी से रेत निकाले जाने के बाद पुल के बेस में संभावित खतरे को देखकर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। राजपुर एवं बरियों राजस्व विभाग के साथ खनिज एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज 4 टीपर वाहन को बालू ले जाते हुए पकड़ा गया और उनके पास कोई वैद्य दस्तावेज नहीं पाए जाने पर बरियों चौकी में खड़ा किया गया है। इधर धंधापुर रेवतपुर, परसवार, सिंगचोरा से खडगवां की ओर रेत परिवहन करने और राजपुर,बरियों क्षेत्र से रेत तस्करी होने की चर्चा थी। उधर राजपुर और गोपालपुर महान नदी में भी बड़े पैमाने पर रेत निकासी होने पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी।
एक लंबे समय से इलाके से अवैध रेत तस्करी मामले में स्थानीय प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लिए जाने पर राजस्व पुलिस और खनिज विभाग पर मिली भगत के आरोप लग रहे थे।जिला प्रशासन द्वारा करवाई के निर्देश के बाद अब प्रशासन ने कार्यवाही तेज कर दी है।


