बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर के भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा समिति की प्रथम बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यनारायण सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष मुंशीराम शांडिल्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
उक्त बैठक में सभी जिला पदाधिकारी सभी मंडलों के महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सतनारायण सिंह के द्वारा संगठनात्मक विषय पर प्रकाश डालते हुए अपने मोर्चे को सशक्त और मजबूत बनाने हेतु सुझाव दिया गया।साथ ही उनके द्वारा बंगाल चुनाव की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी बहुत महत्वपूर्ण कड़ी हैं,जो आम जनता की सेवा के लिए जनप्रतिनिधि रहते हुए सार्थक प्रयास कर सकते हैं।आप सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को ध्यान में रखते हुए अंतिम स्तर के व्यक्ति को केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी रखते हुए उन सभी को लाभान्वित करने का प्रयास करें।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुंशी राम अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर मरावी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनय भगत जनपद अध्यक्ष एवं कृष्णा मरकाम ने किया। कार्यक्रम आभार व्यक्त अनुसूचित जनजातिमोर्चा के प्रभारी तिलासाय किए।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री पुरन टेकाम,अजा मोर्चा के कोषाध्यक्ष राम लखन सिंह,जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रवि प्रताप मरावी,राम प्रताप,श्रीमती पार्वती धर्मेंद्र शाह,जिला पंचायत सदस्य अनीता मरकाम,गीता पैकरा जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, बीरबल सरौता,तेज कुमार शांडिल्य,रामविचार सिंह,रामदेव मरकाम, अमावस्या लक्ष्मण मरकाम जी गणेश सिंह, भगवान सिंह, कार्यक्रम जनप्रतिनिधि एवं कार्य मोर्चा के सभी मंडल के पदाधिकारी गण सभी उपस्थित रहे।




