रेत भरे ट्रेक्टर की टक्कर से तकनीकी कर्मचारी मृत

रेत भरे ट्रेक्टर की टक्कर से तकनीकी कर्मचारी मृत

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

आज राजपुर विकासखंड में अवैध रेत परिवहन से जुड़े एक हादसे में मनरेगा तकनीकी सहायक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कुन्दीकला में रेत से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। शंकरगढ़ एसडीएम अनमोल टोप्पो ने घायल को अपने कार में लेकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रेक्टर ने तेज़ रफ़्तार से आशुतोष गुप्ता को टक्कर मार दी जो जानलेवा साबित हुई।

मृतक की पहचान आशुतोष गुप्ता (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांधीनगर, अंबिकापुर के निवासी थे। वे राजपुर जनपद पंचायत में मनरेगा तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थे और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण करने जा रहे थे।

आशुतोष गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल से डकवा, करजी और उधवाकठरा पंचायत की ओर निरीक्षण के लिए जा रहे थे।कुन्दीकला स्थित किसान सेवा केंद्र के पास सामने से आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर महान नदी से रेत लेकर सिधमा गांव की ओर जा रहा था।

ज़ारी है ख़ूनी रफ़्तार, बरियों इलाके में..

  बरियो और राजपुर इलाके में अवैध रेत परिवहन में प्रतिदिन सैकड़ो गाड़ियां गुजरती हैं,जो तेज रफ्तार से अंदरूनी सड़कों पर गुजरती हैं।कई टिप्पर और ट्रैक्टर बाइक स्वरों को साइड नहीं देते और तेज रफ्तार से दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन द्वारा पिछले दिनों चार टिप्पर वाहन जप्त किए गए थे, लेकिन अवैध रेत परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस युवा कर्मचारियों की मौत ने पूरे अंचल को सिहरा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)