रामानुजगंज की रिंकी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

रामानुजगंज की रिंकी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

samacharvani.com
0

 


रामानुजगंज 

(समाचारवाणी) 

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी एवं वन विभाग में कार्यरत  संजय श्रीवास्तव की धर्मपत्नी रिंकी श्रीवास्तव को चिकित्सा एवं वैकल्पिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड नेचुरोपैथी (IBAMN) तथा बैचलर ऑफ एक्यूप्रेशर एंड कॉम्प्लिमेंटरी यूनानी (BACU) के अंतर्गत गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

यह सम्मान पटना स्थित अधिवेशन भवन, बिहार में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में मेघालय एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद तथा भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा श्रीमती  श्रीवास्तव को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में देशभर से आए चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा एवं वैकल्पिक स्वास्थ्य पद्धति से जुड़े विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। इस दौरान श्रीमती श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर रामानुजगंज नगर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। नगरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने रिंकी श्रीवास्तव एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए इसे नगर एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

 रिंकी श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि वे आगे भी समाजहित एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेंगी।

इस अवसर पर रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी रिंकी श्रीवास्तव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)