राजपुर। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
राजपुर,बरियों इलाके में गागर नदी में शनिवार को डूबे युवक की सघन ख़ोज के आज तीसरे दिन लाश बरामद करने में सफल हुई है,और राजपुर पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।शनिवार सुबह 10 बजे डकवा ग्राम के शादी समारोह के बाद अपने साथियों के साथ गागर पुल से नीचे गहरे पानी में नहाने समय डूबने से बरियों निवासी युवक की मौत हुई थी।
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना एवं बरियों चौकी क्षेत्र की सीमा में स्थित गागर नदी में डूबे 22 वर्षीय युवक फुलसाय लकड़ा का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। दो दिनों तक चले लगातार खोज अभियान के बाद युवक का शव नदी के हक्कादह दरहा नामक स्थान पर पानी के बहाव के साथ ऊपर आ गया।
जानकारी के अनुसार बरियों उरांव पारा निवासी फूलसाय लकड़ा, 5 किलोमीटर दूर डकवा में आयोजित अपने मित्र संजय बेक पिता किशोर बेक की शादी में बरियों से डकवा ग्राम आया था।शादी समारोह के बाद शनिवार सुबह फुलसाय लकड़ा (22 वर्ष), पिता सुरेंद्र लकड़ा, अपने कुछ साथियों के साथ गागर नदी में नहाने गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर गगर नदी पुल से नीचे 50 फीट आगे मृतक नहाने के लिए गया था तभी वह गहरे पानी में डूबने लगा प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके साथियों ने उसे डूबते देखा।इसी दौरान वह नदी की गहराई में चला गया और डूब गया। घटना के बाद से राजपुर थाना पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार ख़ोज अभियान चलाया जा रहा था।
क्षेत्र में रविवार रात हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ गया था। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे ग्रामीणों ने गागर नदी हक्कादह दरहा के पास नदी में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर है तथा पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
थाना प्रभारी ने लोगों से नदी, तालाब एवं अन्य गहरे जलाशयों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।



