भाटापारा।रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा कार्यालय में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन में तथा परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के नेतृत्व में *अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस 2026* के अवसर पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के द्वारा संस्था के कार्यकर्ताओं और किशोरी बालिकाओं को अपने उद्बोधन में कहा गया कि 28 मई को हर साल माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक करना है। किशोरी बालिकाओं में मासिक चक्र 11 से 16 वर्ष के उम्र से आना शुरू हो जाता है। माहवारी के दौरान पेट मे दर्द होना स्वाभाविक होता है ।जिससे डरने की जरूरत नहीं है। चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी सह लेखपाल दशोदा साहू के द्वारा मासिक धर्म पर चलचित्र के माध्यम से स्वच्छता का उद्देश्य समझाते हुए कहा गया कि महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य को बनाए रखना, संक्रमण से बचाव करना और मासिक धर्म के दौरान उन्हें आरामदायक बनाना है। यह उन्हें सशक्त बनाता है तथा आत्मविश्वास बढ़ाता है।उन्हें अपने दैनिक जीवन को बिना किसी परेशानी के जारी रखने में मदद करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के आउटरीच वर्कर बिंदेश्वरी टंडन, अनिता लहरे, प्रियंका मेश्राम, रजनी साहू, पीयर एजुकेटर रेखा कोशले, ललिता सोनवानी, रौशनी बंजारे किशोरी बालिका हिरामानी पैकरा, शालिनी पैकरा, परी साहू का सराहनीय सहयोग रहा।



