कांग्रेस कार्यालय में चोरी, कोतवाली में हुआ मामला दर्ज़

कांग्रेस कार्यालय में चोरी, कोतवाली में हुआ मामला दर्ज़

samacharvani.com
0




अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

बीती रात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। विगत 2 वर्ष के दौरान राजीव भवन में चोरी की यह तीसरी घटना है। शहर के सबसे संवेदनशील और व्यस्त स्थान घड़ी चौक पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में लगातार हो रही चोरी की घटना कहीं न कहीं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इस स्थान के नजदीक ही यातायात पुलिस की चौकी के साथ ही साथ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी मौजूद हैं। जिला न्यायालय भी यहां पर मौजूद है। इन प्रमुख कार्यालयों की मौजूदगी में ये घटना दिया तले अंधेरे वाली कहावत चरितार्थ करती है।

 अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ ही साथ कार्यालय के कॉमन वाशरूम में लगे उपकरणों में भारी तोड़फोड़ भी की है। चोरी और तोड़फोड़ की इस घटना से कार्यालय को करीब 1 लाख रुपए की क्षति हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली अम्बिकापुर ने इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध कायम कर लिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)