अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
अम्बिकापुर शहर में सड़क, बिजली, सफाई पर विकराल हो चुकी समस्याओं और इसपर निगम सहित सभी संबंधित विभागों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने नेतृत्व में विपक्षी पार्षदों और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरगुजा कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया है।
इस गर्मी के मौसम की शुरूआत से ही पूरा शहर बिजली की अघोषित कटौती से परेशान है। बिजली विभाग के द्वारा घंटो बिजली काट मेंटेनेंस करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं है। सुचारू रूप से बिजली सप्लाई में असफल विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर के बाद मनमाने ढंग से बिजली के बिल दे रहा है जिससे नागरिक परेशान हैं। टेंडर के बावजूद शहर की सड़कों के नवीनीकरण का काम नहीं हो पा रहा है। शहर के बीच से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति बेहद खराब है। शहर की नालियों और बड़े नालों की सफाई नहीं होने के कारण वे जाम हैं। मानसून के आने में महज एक माह का समय शेष है और संबंधित विभागों की अकर्मण्यता के कारण इस मानसून में भी शहर एक बार फिर नारकीय जीवन जीने को विवश होगा। ट्रिपल इंजन की सरकार के इन्ही विफलताओं से नागरिकों को होने वाली समस्या को लेकर आज निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
कलेक्टर सरगुजा से हुई चर्चा के उपरांत मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कथित ट्रिपल इंजन के तीनों इंजन फेल हो चुके हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण अम्बिकापुर है। उन्होंने कहा कि शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग का वर्षों से से जीर्ण-शीर्ण है ये केंद्र के मोदी सरकार की विफलता है। शहर में बिजली कटौती और घटिया किस्म के बिजली उपकरणों की खरीद का भ्रष्टाचार , उसपर से नागरिकों बिजली बिल का भारी भरकम बोझ राज्य सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से भाजपा शाषित अम्बिकापुर नगर निगम ने सफाई ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जिसके फलस्वरूप शहर में कूड़े का ढेर लग गया है। स्वच्छता में कीर्तिमान स्थापित करने वाला शहर में निगम की अकर्मण्यता के कारण बदबूदार कूड़े के ढेर में बदल रहा है । टेंडर के बावजूद निगम शहर की अंदरूनी सड़कों को नहीं बनवा पा रहा है। यह इस ट्रिपल इंजन सरकार के सबसे निचले इंजन की विफलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बड़े बड़े नारे देने वाली भाजपा के ट्रिपल इंजन की विफलता इस बात का प्रमाण है कि उनके पास विकास का विजन नहीं है।
सरगुजा कलेक्टर से हुई चर्चा के दौरान उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि वो शीघ्रता से सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक बुलाकर समस्याओं के निराकरण के लिए समन्वय स्थापित करेंगे। मीडिया से चर्चा में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने कहा है कि इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में सकारात्मक पहल सामने नहीं आने पर कांग्रेस शीघ्र ही नागरिकों के हित में बड़े आंदोलन के लिए विवश होगी। इस दौरान संजय विश्वकर्मा, पापिन्दर सिंह, मो हसन, कलीम अंसारी, मेराज रंगरेज, विनोद एक्का, लुईस एक्का, शुभम जायसवाल, जेनेबिब एक्का, बालकेश्वर तिर्की, आशीष वर्मा, आलोक सिंह, जीवन यादव, सतीश बारी, अमित तिवारी राजा, अमित सिंह, शिवांशु गुप्ता, तरणराज बाबरा आदि मौजूद रहे।
आज सरगुजा जिला कांग्रेस की अलग-अलग टीमों ने अंबिकापुर नगर में घूम कर व्यवसाय वर्ग और प्रतिष्ठानों में बढ़ती महंगाई पर व्यवसाय में पढ़ने वाले असर पर चर्चा की कई व्यवसाय से जुड़े लोगों ने कहा कि महंगाई के कारण ग्राहकों एवं बिक्री पर असर पड़ा है और पहले की तुलना में व्यवसाय प्रभावित हुआ है।
(Samachar vani news)









