बलरामपुर कलेक्टर श्रीमति चंदन संजय त्रिपाठी ने किया पदभार ग्रहण

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमति चंदन संजय त्रिपाठी ने किया पदभार ग्रहण

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

 बलरामपुर- रामानुजगंज जिले की नई कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज बलरामपुर कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया।श्रीमती चंदन त्रिपाठी 2016 बैच की आईएएस. अधिकारी हैं।श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी इससे पूर्व कोरिया जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कोरिया जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अहम भूमिका रही है। आज कलेक्ट्रेट बलरामपुर में  कलेक्टर ने बलरामपुर जिला मुख्यालय के सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)