ग्राम पंचायत लाऊ में मना जनजातीय गरिमा उत्सव

ग्राम पंचायत लाऊ में मना जनजातीय गरिमा उत्सव

samacharvani.com
0

 ग्राम पंचायत लाऊ में मना जनजातीय गरिमा उत्सव, पहाड़ी कोरबा समुदाय के समस्याओं का स्थल पर हुआ समाधान..



राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में   " जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले" अभियान के तहत राजपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लाऊ में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम पंचायत लाऊ, सेवारी, भदार, बैढ़ी के विशेष पिछड़ी जनजातीय पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। 

 अनु विभागीय अधिकारी (राजस्व) देवेंद्र प्रधान,तहसीलदार श्रीमति कावेरी मुख़र्जी, सीईओ जनपद पंचायत संजय दुबे,  द्वारा जनसुनवाई कर पहाड़ी कोरवा परिवारों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर निराकरण किया गया, तथा पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों को लाभ प्रदाय किया गया। इस विशेष शिविर में राशन कार्ड वितरण 6, स्वास्थ्य परीक्षण 40, श्रम कार्ड वितरण 3, जनसुनवाई के कुल प्रकरण 9, 50आयुष्मान कार्ड बनाया गया।इसी के साथ राजस्व विभाग से नामांतरण 4 ,डिजिटल किसान  किताब 5 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 3,. आय जाति निवास प्रमाण पत्र 4,महतारी वंदन  के 25 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।





 जनपद पंचायत राजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अति विशिष्ट पहाड़ी कोरवा समुदाय को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने,और स्थल पर समस्याओं को जानने और उसके त्वरित समाधान के लिए ऐसे शिविर पहाड़ी कोरबा बस आहट में आयोजित किए जाएंगे।




राजपुर ब्लॉक के लाऊ में आयोजित इस शिविर में पहुंचे पहाड़ी कोरवा में शिविर में समस्या समाधान एवं योजनाओं की जानकारी पाकर प्रसन्न हुए।उक्त शिविर में नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर करारोपण अधिकारी फुलमोहन राम,  लेखपाल श्याम लाल गुप्ता, अरविन्द कुमार सरपंच,लाऊ सरपंच, उप सरपंच सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)