अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिधमा में
जनप्रतिनिधिगण, सरपंचों एवं ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से वन -अमला के द्वारा वैदिक महत्त्व के बरगद, पीपल, आंवला एवं विलुप्त हो रहे चार, बहेड़ा इत्यादि के 200 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। राजपुर के एसडीओ फॉरेस्ट श्री रवि श्रीवास्तव एवं रेंज ऑफिसर अजय कुमार वर्मा द्वारा उपस्थित जनों को पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया गया और बारियों क्षेत्र में जंगल बचाने पेड़ लगाने वनों को आग और कटाई से बचाने अतिक्रमणकारियों से सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया और आम जनों को अपने खेतों बगीचे बड़ी में निशुल्क मिल रहे पौधों को लगाने को प्रेरित किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी चिन्ह प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे और जन समुदाय को जंगल बचाने पर्यावरण रक्षा करने हेतु आग्रह किया।
आज 5 जून 2026 को विश्व-पर्यावरण दिवस के अवसर एक पेड़ मां के नाम पर वन परिक्षेत्र राजपुर अंतर्गत ग्राम सिधमा, कक्ष क्रमांक P2724 में श्रीमती अनार सिंह जिला पंचायत सदस्य, श्री कमला प्रसाद सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्री मुकेश गुप्ता जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बलरामपुर, श्रीमती सुमन गुप्ता जनपद सदस्य बरियों, श्रीमती सरिता सिंह बी डी सी सिधमा, श्री जितेंद्र जायसवाल अध्यक्ष भाजपा मण्डल बरियों, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सरपंचों एवं ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से वन -अमला के द्वारा वैदिक महत्त्व के बरगद, पीपल, आंवला एवं विलुप्त हो रहे चार, बहेड़ा इत्यादि के 200 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।