अंबिकापुर।राजपुर
(समाचारवाणी)
आज बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक के पहुंच विहीन ग्राम माकड़ मे स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा नदी पार कर 3 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया गया,जिसमे खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर. के.जायसवाल एवं उनकी टीम के द्वारा वहां के लोगो का ईलाज किया गया।
पहाड़ी कोरबा बहुल बस्ती में पहाड़ी कोरबा एवं आदिवासी समुदाय को उनकी बसाहट पर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कलेक्टर बलरामपुर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश अनुरूप एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय सिंह के निर्देश अनुसार बी.एम.ओ.राजपुर डॉ आर के. जायसवाल ने स्वास्थ्य अमले के साथ दूरस्थ ग्राम में कैंप लगाकर मरीज का उपचार किया और बारिश पूर्व स्वास्थ्य के लिए आवश्यक तैयारियां हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया।
इस दौरान बी एम. ओ. डॉ रमेश जायसवाल द्वारा ग्रामीणों को मौसमी बीमारी के रोकथाम,बचाव,जलशुद्धिकरण,संस्थागतगत प्रसव, टीकाकरण,सर्प दंश, एवं साफ सफाई के बारे मे स्वस्थ्य शिक्षा दिया गया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों, मलेरिया, डायरिया, वायरल बुखार आदि से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक एवं अंधविश्वास से दूर रहकर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में उपचार कराने हेतु जागरूक किया गया।
ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, नियमित हाथ धोने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा आसपास के वातावरण को साफ रखने के महत्व के बारे में भी बताया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान कर रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया,एवं प्रयाप्त मात्रा मे आवश्यक दवाई मितानिन को दिया गया तथा किसी आपात स्थिति होने पर अपनी सूचना तंत्र को मजबूत रखने हेतु निर्देशित किया गया।
वीडियो (माकड़, राजपुर)







