सामरी विधायक की पहल से कुसमी में लिंक कोर्ट का आदेश जारी किया कलेक्टर ने, कुसमी इलाके में हर्ष का माहौल

सामरी विधायक की पहल से कुसमी में लिंक कोर्ट का आदेश जारी किया कलेक्टर ने, कुसमी इलाके में हर्ष का माहौल

samacharvani.com
0

कुसमी।बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

 कुसमी क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने पहल करते हुए बलरामपुर कलेक्टर से कुसमी में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट लगाने की मांग की थी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर बलरामपुर ने आदेश आज जारी कर दिया इस आदेश के बाद कुसमी क्षेत्र वीडियो में हर्ष का माहौल है।

सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कुसमी में "अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट" लगाने के लिए 12जून 2026 को कलेक्टर को आवेदन दिया था। वजह: 2008 के बाद से कुसमी में लिंक कोर्ट बंद था, जिससे जनता को बलरामपुर-रामानुजगंज आने-जाने में परेशानी और खर्चा हो रहा था।

आज कलेक्टर बलरामपुर का आदेश आने पर लिंक कोर्ट स्थापना की राह आसान हुई। कलेक्टर श्रीमति चंदन संजय त्रिपाठी ने जनहित के इस मामले में तुरंत आदेश जारी कर दिया। अब अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता को हर बुधवार कुसमी में लिंक कोर्ट/कैंप कोर्ट लगाने की मंजूरी दे दी गई है। आदेश तत्काल प्रभावशील है।

 कुसमी में लिंक कोर्ट लगाने के आदेश के बाद क्षेत्र वासियों ने कलेक्टर बलरामपुर एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वारी पैकरा के प्रति आभार व्यक्त कर इसे जनहित में जरूरी कदम बताया, जिससे पक्षकार और अधिवक्ताओं को न्यायालय प्रक्रिया में आसानी होगी।इससे पहले कुसमी सामरी क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी, और सामरी विधायक के प्रयास से लिंक कोर्ट लगने से वे आसानी से त्वरित न्याय प्राप्त कर सकेंगे सकेंगे।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)