शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया, एनसीसी कैडेट ने लगाए पौधे

शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया, एनसीसी कैडेट ने लगाए पौधे

samacharvani.com
0




अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 आज विश्व पर्यावरण दिवस पर कमान अधिकारी 28 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायगढ़ कर्नल प्रवीण कुमार तेवतिया के निर्देशन में शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर में आज दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण  दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी गार्डन और उसके आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई और वृक्षारोपण किया गया। 

एनसीसी अधिकारी श्री नवनीत त्रिपाठी ने इस अवसर पर कैडेट्स को वृक्षारोपण के महत्व, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका पर प्रकाश डाला।

 इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री एडवर्ड टोप्पो ने सभी कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 




विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के  एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र, रेड क्रॉस और स्काउट गाइड तथा विद्यालय के एनएसएस अधिकारी श्री प्रकाश एक्का, क्रीड़ा अधिकारी श्री विकास सिंह, प्रधान पाठक श्री आर. पी. सोनी, श्री तजिंदर पाल सिंह अरोरा ,श्री संदीप कुजूर, श्री सुरेश सोनकर एवं विद्यालय के अन्य स्टाफ  उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)