अंबिकापुर दिल्ली ट्रेन के सप्ताह में दो बार चलने से हर्षित सरगुजा वासियों ने सांसद चिंतामणि महाराज का जताया आभार, अंचल के विकास में एक सार्थक पहल

अंबिकापुर दिल्ली ट्रेन के सप्ताह में दो बार चलने से हर्षित सरगुजा वासियों ने सांसद चिंतामणि महाराज का जताया आभार, अंचल के विकास में एक सार्थक पहल

samacharvani.com
0

 




अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 आज अंबिकापुर दिल्ली ट्रेन के सप्ताह में 2 दिन चलने की खुशी मनाते हुए आंचल में नागरिकों ने सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज का आभार व्यक्त किया है और उन्हें बात कर इस उपलब्धि पर लगातार क्षेत्रवासी बधाई दे रहे हैं।

 ज्ञात हो कि सरगुजा सांसद लंबे समय से सरगुजा में रेल विस्तार और रेल यात्रियों की सुविधा, अंबिकापुर स्टेशन का कायाकल्प  सहित अंबिकापुर को दिल्ली से वायु सेवा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं, जिसका परिणाम है कि अब मेहनत रंग लाने लगी है। कई क्षेत्र में सरगुजा सांसद का प्रयास आकार लेने लगा है,और सरगुजा  को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ रेल यात्रा के दौरान कई सुविधाएं मिलने लगी हैं। एवं अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में लगातार जन सुविधा बढ़ रही है।सांसद सरगुजा ने दिल्ली में रेल मंत्री से लगातार कहीं मांगे रखी थी, और रेलवे बोर्ड से जनता की मांगों के अनुरूप कई मांगों को पुरजोर तरीके से रखा था।आज इस खबर से सरगुजा के कई दूरश्त अंचल में लोगों में खुशी देखी गई।

सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिलकर उन्हें धन्यवाद कहा..


 सरगुजा से दिल्ली चलने वाली अंबिकापुर हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के सप्ताह में दो बार चलने से सरगुजा के विकास को तेजी से गति मिलेगी और रेल यात्रियों के लिए अपेक्षित सुविधा भी मिल सकेगी । सरगुजा संभाग के सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा एमसीबी,बलरामपुर, जशपुर के लोगों ने आंचल में आंचल में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए पूर्व में भी कई बार सरगुजा सांसद से आग्रह किया था।




भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और सरगुजा अंचल की इन आवश्यकताओं पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने से प्रदेश के विकास, रोजगार, व्यापार, पर्यटन और जनसुविधाओं को नई गति मिलेगी। इस नई सुविधा से सरगुजा से राजधानी दिल्ली तक जहां सफर आसान होगा वही वहीं स्वास्थ्य व्यापार पर्यटन शिक्षा आदि अधिकारियों के लिए दिल्ली जाने वालों को आसानी से रिजर्वेशन भी मिल सकेगा।



सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज ने जताया आभार..

सरगुजा सांसद ने अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के द्विसाप्ताहिक संचालन की सौगात पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार जी से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

इन्होने कहा कि सरगुजा संभाग सहित पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन साप्ताहिक से बढ़ाकर द्विसाप्ताहिक किए जाने का निर्णय क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी है।इस निर्णय से विद्यार्थियों, व्यवसायियों, श्रमिकों एवं आम यात्रियों को दिल्ली सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों तक बेहतर रेल संपर्क और यात्रा सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय के लिए इन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार का  आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया ।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)