अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सरगुजा संभाग को मिली नई सौगात

अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सरगुजा संभाग को मिली नई सौगात

samacharvani.com
0






अंबिकापुर। सरगुजा 

(समाचारवाणी) 

उत्तर छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस की आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) को साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक (सप्ताह में दो दिन) करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा 19 जून 2026 को जारी आदेश में इस निर्णय की पुष्टि की गई है। 

रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार—

22407 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब मंगलवार एवं गुरुवार को अंबिकापुर से प्रस्थान करेगी।

22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस अब रविवार एवं मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी।

पूर्व में यह ट्रेन केवल सप्ताह में एक दिन संचालित होती थी। नई व्यवस्था लागू होने से दिल्ली एवं मध्य भारत के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा, बेहतर कनेक्टिविटी तथा प्रतीक्षा सूची की समस्या में राहत मिलने की संभावना है। रेलवे बोर्ड ने संबंधित रेल जोनों को इस निर्णय को शीघ्र प्रभाव से लागू करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अंबिकापुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया तथा आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों ने लंबे समय से इस ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने की मांग की थी। ट्रेन के द्वि-साप्ताहिक संचालन से क्षेत्र के विद्यार्थियों, व्यवसायियों, कर्मचारियों एवं आम यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।



Samachar vani news desk.. Ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)