एसडीएम के आश्वासन पर प्रतीक्षा बस स्टैंड व्यवसायियों ने समाप्त किया आंदोलन

एसडीएम के आश्वासन पर प्रतीक्षा बस स्टैंड व्यवसायियों ने समाप्त किया आंदोलन

samacharvani.com
0

 



राजपुर। बलरामपुर 

नगर पंचायत राजपुर के सीएमओ पर बस स्टैंड व्यवसायियों द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार को एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।व्यवसायियों ने बीते गुरुवार को सुशासन तिहार शिविर में प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि सीएमओ द्वारा उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी।घोषणा के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही प्रतीक्षा बस स्टैंड की सभी दुकानें बंद रहीं, जिससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को आवश्यक खाद्य सामग्री के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।





इस प्रदर्शन के बाद मौके पर एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान एवं नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर पहुंचे और व्यवसायियों से चर्चा की। बातचीत के दौरान एसडीएम ने मामले की जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन दिया।एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। हालांकि शुक्रवार को बस स्टैंड की दुकानें पूर्णतः बंद रहीं और अगले दिन से सामान्य रूप से संचालन शुरू करने की बात कही गई।

चर्चा के दौरान पार्षद द्वय विश्वास कुमार गुप्ता एवं राहुल भारती सहित बस स्टैंड के कई व्यवसायी उपस्थित रहे। इनमें अशोक कश्यप, बबलू यादव, अंकुर सोनी, मुन्ना गुप्ता, बबलू केशरी, सतेंद्र कश्यप, लवकुश सोनी, संदीप गुप्ता, हरीश गुप्ता, विकास ठाकुर, राजेश यादव, नंदलाल सोनी, विक्रम गुप्ता सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।

लगाए सभी आरोप हैं निराधार :सीएमओ 

इस संबंध में नगर पंचायत सीएमओ रविंद्र लाल ने कहा कि व्यापारियों द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। बस स्टैंड में वाहनों की आवाजाही से दिक्कत हो रही थी जिसके मद्देनजर कुछ व्यवसायी को सड़क किनारे से हटाया गया है, एवं दुकानों में अतिक्रमण को हटाया गया है।उन्होंने कहा कि शासन का निर्देश है कि सभी दुकानों के सामने डस्टबीन अनिवार्य रूप से रखना है जिसके लिये जगह बनाया जा रहा है।पेयजल, सफाई और बारिश पूर्व व्यवस्था हेतु तैयारी की जा रही है. सब्जी मार्केट के विक्रेता हेतु भी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)