रक्षाबंधन पर बहनो ने अपचारी बच्चो के साथ समय बिताया,बांधा रक्षा सूत्र, बच्चों को अच्छे कार्यों हेतु किया प्रेरित

रक्षाबंधन पर बहनो ने अपचारी बच्चो के साथ समय बिताया,बांधा रक्षा सूत्र, बच्चों को अच्छे कार्यों हेतु किया प्रेरित

samacharvani.com
0


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

*प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी* सेवा किटी की सदस्यो ने सम्प्रेक्षनगृह, और प्लेस ऑफ सेफ्टी में अपचारी बच्चो को रक्षासूत्र बांधा, मिठाई फल आदि वितरण किया। सेवा किटी सयोजिका एव सेवानिवृत्त अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह के द्वारा निरन्तर विगत 10 वर्षों से अपने सेवाभावी सदस्यों के साथ अपचारी बच्चो के साथ रक्षाबंधन के दिन उनको घर की याद आती है। ऐसे समय थोड़ी सी खुशी देने सेवा किटी की महिलाएं वहां पहुंचती है।

सेवा किटी से सुश्री वंदना दत्ता,लिलि बसु रॉय, अतिशी भटाचार्य, सुनीता दास ने तिलक और आरती करके रक्षासूत्र बंधा, बच्चे भावुक हो गए थे।थोड़ी बातचीत करने पर सब सामान्य हुवे।कविता , गीत भी बच्चो ने सुनाया।

सदस्यो ने 11,वी 12 वी के बच्चो को परीक्षा की तैयारी के लिए सुनीता दास ने अपना समय देंकर उन्हें अच्छे रिजल्ट के लिए तैयारी करने की सहमति दी।





सेवा किटी की ओर से संयोजिका सुश्री वंदना दत्ता ने कहा कि बच्चो को भविष्य में आगे की शिक्षा कोचिंग के लिए सेवा किटी से यथायोग्य सहयोग दिया जाएगा। इस हेतु सम्प्रर्क करने कहा गया। माह सितंबर में संस्था में निवासरत बच्चो  हेतु देशभक्ति सामूहिक गीत प्रतियोगिता सेवा किटी आयोजित करेगी। विजेता समूह को पुरस्कृत करेगी। इस अवसर पर शगुप्ता परवीन,  इलीबा कुजूर एव अन्य स्टाफ उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)