सर्व सोनार समाज की बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई में बांधी राखी, लिया बहनों की रक्षा का वादा

सर्व सोनार समाज की बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई में बांधी राखी, लिया बहनों की रक्षा का वादा

samacharvani.com
0

 


राजपुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सर्व नवीन सोनार समाज राजपुर माताएं, बहने  राजपुर पुलिस थाना के थानाध्यक्ष श्री भारद्वाज सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ को राखी के पवित्र त्योहार के उपलक्ष्य में रक्षा सूत्र(राखी) बांध कर समाज,अपने परिवार सहित क्षेत्र वासियों की सुरक्षा का वचन लिया ।





 इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी एवं श्रीमती सुनीता सोनी महिला विंग अध्यक्ष के नेतृत्व में पिछले 3 वर्षों से सफलता पूर्वक इस त्योहार को मनाते आ रहे है। इसमें श्रीमती संध्या सोनी,श्रीमती लक्ष्मी(सुरेश)सोनी,श्रीमती अमृता सोनी,श्रीमती राखी सोनी,श्रीमती पुजा सोनी,श्रीमती लक्ष्मी सोनी झींगों, सुश्री पुष्पा सोनी,शँकर सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 






अध्यक्ष सुरेश सोनी ने सभी महिला सदस्यों को जिन्होंने महत्वपूर्ण समय निकाल कर कार्यक्रम को सफल बनाए उसके लिए आभार व्यक्त किया।



 राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित सभी पुलिसकर्मियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर पारंपरिक रूप से समाज की बहनों द्वारा राखी बांधने जाने पर प्रसन्नता जाहिर की और राजपुर अंचल के सभी बहनों को राखी पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)