राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बूढ़ाबगीचा में कार्यक्रम आयोजित कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया ।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा की सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा के लिए वरदान साबित हो रही है जनपद उपाध्यक्ष ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। शासन की यह महत्वपूर्ण योजना बालिकाओं को विद्यालय तक सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर में सभी अतिथियों ने बेटियों की शिक्षा और उनका सशक्तिकरण ही समृद्ध समाज की मजबूत नींव बताया और
सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल,उपसरपंच दीपेश गर्ग,भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल उदय यादव संतोष गुप्ता सहित शाला के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिका शामिल हुए.


