ईडी की टीम बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से कर रही पूछताछ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी. थे बोरघारिया

ईडी की टीम बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से कर रही पूछताछ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी. थे बोरघारिया

samacharvani.com
0


अंबिकापुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व एएसडी रहे चेतन बरघारिया वर्तमान में बलरामपुर अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। ईडी की टीम आज 2 गाडिय़ों में यहां पहुंची है और अपर कलेक्टर से सर्किट हाउस में पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम किस मामले को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। फिलहाल कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ जारी है।

आज मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय  ED.की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रह चुके केके चंद्रवंशी के भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा। टीम करीब 6 बजे ही 2-3 गाडिय़ों में भरकर केके चंद्रवंशी के घर पहुुंची और उनसे पूछताछ शुरु कर दी है। सुबह से जारी पूछताछ दोपहर तक जारी है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि किस मामले को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम 2 गाडिय़ों में आज बलरामपुर पहुंची और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व में ओएसडी रह चुके चेतन बोरघारिया से पूछताछ शुरु की। चेतन बोरघारिया वर्तमान में बलरामपुर अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।

टीम द्वारा उनसे बलरामपुर सर्किट हाउस में पूछताछ की जा रही है। सर्किट हाउस के बाहर पुलिस जवानों की कड़ी सुरक्षा लगाई गई है। टीम किस मामले को लेकर पूछताछ रही है तथा अब तक की पूछताछ में क्या बातें सामने आई हैं, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)