चाचा-चाची से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं चाकू भी किया गया जप्त

चाचा-चाची से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं चाकू भी किया गया जप्त

samacharvani.com
0

 



राजपुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

 थाना राजपुर के ग्राम चंद्रगढ़ में चाचा-चाची के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा गोंड पिता बसंत गोंड, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम चंद्रगढ़, थाना राजपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ठाकुर प्रसाद गोंड एवं आरोपी शिवा गोंड आपस में चाचा-भतीजा हैं,तथा एक ही गांव के निवासी हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व आरोपी अपने पिता के साथ मारपीट कर रहा था, जिसे प्रार्थी ठाकुर प्रसाद द्वारा बीच-बचाव कर छुड़ाया गया था। इसी बात को लेकर आरोपी प्रार्थी के प्रति रंजिश एवं आक्रोश रखता था।

 घटना के दिन आरोपी प्रार्थी के घर में घुसकर पूर्व की घटना को लेकर विवाद करने लगा। आरोपी द्वारा प्रार्थी की पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से मारपीट की गई। इसके बाद प्रार्थी ठाकुर प्रसाद के साथ भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की रॉड एवं चाकू से मारपीट की गई। मारपीट की घटना में प्रार्थी के पीठ, बायां पैर, जांघ एवं घुटने में चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी के दायां बांह एवं पीठ में चोट आई है!

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं चाकू को विधिवत जप्त किया गया। विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी शिवा गोंड को विधिवत गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी को 15 दिवस की न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय, राजपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। थाना राजपुर पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।*

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)