अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के सम्मान में सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ, अंबिकापुर द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधिपति जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके पश्चात् राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन संपन्न हुआ। इसके तत्काल बाद सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी द्वारा गरिमामयी स्वागत भाषण दिया गया, जिसमें उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर को विधिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बताया। इसके पश्चात् माननीय मुख्य न्यायमूर्ति का स्वागत शाल एवं श्रीफल भेंट कर राज्य अधिवक्ता परिषद् के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद तिवारी द्वारा किया गया।
भावनाओं से भरे सम्मान पत्र का वाचन राज्य अधिवक्ता परिषद् के सदस्य जनार्दन त्रिपाठी द्वारा किया गया, उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधिपति जी द्वारा प्रदान की गई सौगात हमारे ह्रदय पटल में हमेशा अंकित रहेगी यह आधुनिक परिसर न्याय व्यवस्था को सुलभ, आधुनिक और आम जनता के अनुकूल बनाने की दिशा में विधिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय साबित होगा उनके त्वरित निर्णयों ने न्यायपालिका की गरिमा को एक नए और सर्वोच्च क्षितिज पर पहुँचाया है, जो आने वाले समय में 'बार और बेंच' (Bar and Bench) दोनों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इसके पश्चात् माननीय मुख्य न्यायाधिपति को संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह एवं गौरंगो सिंह, जनार्दन त्रिपाठी, हेमंत तिवारी, अशोक सिंह, अशोक दुबे, प्यारेलाल यादव, धनंजय मिश्रा द्वारा आदरपूर्वक 'मान-पत्र' प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारियों और सदस्य अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधिपति के लोक-कल्याणकारी न्यायिक कार्यों और अभूतपूर्व प्रयासों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने भी अपनी ओर से गहरी कृतज्ञता प्रकट की।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि सरगुजा का प्राकृतिक सौंदर्य अभूतपूर्व है और यहाँ के लोग अत्यंत सरल और सहृदय हैं। उन्होंने आगे कहा कि न्याय की धूरी में रहकर उनके द्वारा अंबिकापुर में यथा स्थान नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण होगा और भविष्य में न्यायिक प्रक्रियाओं को बेहद सुगम बनाएगा।
समारोह के अंत में श्री संजय अम्बस्ट ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति जी ने अपने अत्यंत व्यस्त समय से हमारे लिए समय निकालकर हम सभी को कृतज्ञ किया है। उनके अगाध धैर्य, न्याय-पक्ष के प्रति वात्सल्य और अधिवक्ताओं को संबल प्रदान करने वाली कार्यशैली समरसता का एक अनुपम उदाहरण है। इस समारोह की सफलता में जिला प्रशासन एवं न्यायिक प्रशासन की उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही। श्री संजय अम्बस्त ने अपने आभार संबोधन में माननीय उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री रजनीश श्रीवास्तव एवं एम.वी.एल.एन. सुब्रमण्यम, जिला न्यायाधीश श्री शक्ति सिंह राजपूत सहित सभी न्यायाधीश गणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर सरगुजा श्री दुग्गा जी, आईजी सरगुजा श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर सरगुजा श्री अजीत बसंत एवं एसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल तथा कार्यक्रम में पधारे हुए सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ एवं महिला अधिवक्ताओं का इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
अंत में राज्य अधिवक्ता परिषद् के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री प्रवीण गुप्ता द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 'न्याय ही धर्म है' के शाश्वत सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा हेतु माननीय मुख्य न्यायाधिपति जी की संवेदनशीलता और निष्काम भाव हम सभी को न्यायिक आस्था और विश्वास के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस गरिमामयी कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता श्री जयेश वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि अंबिकापुर के 'नवीन न्यायालय भवन' के शिलान्यास के साक्षी हम सब हैं। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता गण सारंगधर सिंह, एसके पांडे, मो.परवेज, सीडी राजवाड़े, उदय राज तिवारी, ओपी गुप्ता, गिरवर प्रजापति, बच्चू तिवारी, सुशील शुक्ला, डीके विश्वास, श्रीमती कामिनी सिन्हा, श्रीमती सरोज गुप्ता, रवि वर्मा , ए सी कुरैशी , राजन वर्मा, वेणुधर सिंह, वेद प्रकाश सिन्हा , शकील अहमद ,आर एन प्रसाद, मिथलेश सिंह , कुञ्ज बिहारी पैंकरा , संजय श्रीवास्तव, राजेश दुबे, नाबोर मिंज, विद्या भूषण श्रीवास्तव , मनोज अम्बष्ट, मनोज गुप्ता, अभिषेक कश्यप, एनामुल हक़, नीरज पाण्डेय, प्रकाशमणि, हेमन्त कश्यप, शिवांश शुक्ला, शालिनी गुप्ता, मालती गुप्ता, अभिजीत सिंह, वसीम, भागीरथी, गणेश गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, पारस ठाकुर, मनोज कुटियाले, दशरथ गुप्ता, अनुराग तिवारी, पीयूष त्रिपाठी, संजीव सेठ आदि उपस्थित रहे!
![]() |
(Samachar Vani news desk.. Ambikapur) |











