आस्था निकुंज में मूकबधिर बच्चो के साथ समय गुजारा सेवा किटी सदस्यों ने..
अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
अंबिकापुर की समाजसेवी संस्था सेवा किटी की सभी सदस्य ने आस्था निकुंज के बच्चो के साथ समय बिताया और उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
आस्था निकुंज में पहली से 12 वी तक 160 मूकबधिर बच्चे अध्यनरत हैं ।सेवा किटी समूह ने बच्चो को कॉपी, पेन, पेंसिल टॉफी बिस्किट एव टाटपट्टी भी दिया।बड़े बच्चो को वर्तमान में समाज मे हो रही समस्याओं से अपने को सुरक्षित रखने के लिये जागरूक किया गया । संस्था की प्रिंसपल स्वेता सिस्टर के साथ सेवा किटी की संस्थापिका वन्दना दत्ता, मधु चौदहा , सरिता भाटिया, लिलि बसु राय,रश्मि गुप्ता, अतिशी भटाचार्य, स्मिता तिवारी एव विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित थे। इन्होने बालिकाओं को सेनेटरी पैड का भी वितरण किया। माह में एक बार समूह के सदस्य बच्चो के बीच परवाज कार्यक्रम के तहत अपना समय देंने की सहमति दी। सेवा सदस्यो द्वारा केशवपुर आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेकर बेहतर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
आस्था निकुंज के बच्चों ने अपने बीच सेवा किटी समूह की महिला सदस्यों को हर्ष का इजहार किया, और अपनी खुशियां बांटी।
सेवा किटी समूह की संयोजिका सुश्री वंदना दत्त ने कहा कि वे मूक बधिर बच्चों के हर समस्या में उनके साथ खड़े हैं और बच्चों और बालिकाओं के शिक्षा के साथ बेहतर जीवन जीने हेतु लगातार इनके बीच जाते रहेंगे। सेवा किटी समूह के सभी महिला सदस्यों ने इस दौरान बच्चों से आत्मीय मुलाकात की।
(Samachar vani news)




