अतिवृष्टि से सुरक्षा के कारण बलरामपुर जिले में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, स्कूलों में रहेगा एक दिन का अवकाश, जिला प्रशासन की ओर से डीईओ. ने ज़ारी किए आदेश

अतिवृष्टि से सुरक्षा के कारण बलरामपुर जिले में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, स्कूलों में रहेगा एक दिन का अवकाश, जिला प्रशासन की ओर से डीईओ. ने ज़ारी किए आदेश

samacharvani.com
0




अंबिकापुर।बलरामपुर

 (समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित होने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए बलरामपुर जिले के सभी स्कूलों में आज 2 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने 1 सितंबर को आदेश जारी करते हुए जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों को 2 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में कहा गया है कि अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं संस्था प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)