अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के अथक प्रयास से बलरामपुर जिले के राजपुर के परसागुड़ी एवं शंकरगढ़ के सिहार ग्राम पंचायत में नवीन धान उपार्जन केंद्र शासन से खुलवाने की स्वीकृति प्रदान करा दी गई है।
इससे इस क्षेत्र के किसान को अपनी धान की फसल को बिक्री करने हेतु दूरस्थ स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा। सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा इस प्रकार की नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलवाने से इस क्षेत्र के किसानों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है,वही मीडिया के माध्यम से इस क्षेत्र के ग्रामीण किसान द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के विष्णु देव सरकार सहित सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के कृषकों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है।
सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए जिले में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।
इस निर्णय से जिले के किसानों को धान विक्रय में सुविधा मिलेगी तथा उन्हें अपने निकट ही धान बेचने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।किसान हित में निरंतर प्रयास, समृद्ध बलरामपुर की ओर एक और कदम है।



