गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित

गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित

samacharvani.com
0



राजपुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना राजपुर में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर के निर्देशन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में आगामी गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पंडालों की सुरक्षा, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियमानुसार उपयोग तथा गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई।




थाना प्रभारी श्री भारद्वाज सिंह द्वारा सभी गणेश उत्सव समितियों एवं आमजन से अपील की गई कि पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक,भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचें।गणेश उत्सव समितियों को निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु विनम्रता से अनुरोध किया गया।



बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण गणेश उत्सव संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

 इस बैठक में राजपुर के गणमान्य नागरिक श्री राजेंद्र तिवारी, लालसाय मिंज,सुरेश सोनी के साथ गणेश पूजन समिति सदस्य एवं राजपुर के नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)