छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित रंग तरंग महोत्सव में सरगुजा अंचल के नासिर खान के तबला वादन की मची धूम, संस्कृति विभाग ने नासिर खान को ग्रेडेशन पैनल में ए ग्रेड की उपाधि में दिया स्थान

छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित रंग तरंग महोत्सव में सरगुजा अंचल के नासिर खान के तबला वादन की मची धूम, संस्कृति विभाग ने नासिर खान को ग्रेडेशन पैनल में ए ग्रेड की उपाधि में दिया स्थान

samacharvani.com
0

 छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित रंग तरंग महोत्सव में सरगुजा अंचल के नासिर खान के तबला वादन की धूम मची. नासिर खान जिन्हें वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने अपने ग्रेडेशन पैनल में ए ग्रेड की उपाधि में भी स्थान दिया।



 अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर में रंग तरंग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सरगुजा के ख्याति लब्ध तबलावादक नासिर खान के तबला वादन की धूम मची। रायपुर के सभी संगीत रसिक इनके तबला वादन से मंत्र मुग्ध हो गए। 

ज्ञात हो की नासिर खान एक संगीत परिवार में पले बढ़े पिता आकाशवाणी के संगीत विभाग के वरिष्ठ कलाकार के रूप में स्थापित रहे, वहीं उनके नाना जो कि देश के सुविख्यात तबला नवाज़ रहे जिन्होंने देश के तमाम बड़े संगीत कलाकार जैसे भारत रत्न पंडित रविशंकर जी,उस्ताद अल्ला रखा खान साहब,विलायत खान साहब, अब्दुल हलीम जफर साहब, रायबरेली के उस्ताद रशीद खान साहब, जैसे अनेकों नामचीन कलाकारों के साथ उन्होंने  काम किया। 

 उनके नाती नासिर खान जिन्होंने न सिर्फ प्रदेश के तमाम संगीत समारोह सहित देश के कई प्रतिष्ठित संगीत समारोह सहित कई अंतरराष्ट्रीय स्तर  के ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ मंच साँझा कर कला का प्रदर्शन किया और तारीफ़ बटोरी।

इनमे अंतरराष्ट्रीय गजल सम्राट उस्ताद गुलाम अली खान , पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन उस्ताद मोहम्मद हुसैन, पंडित जगदीश प्रसाद जैसे अनेकों संगीत मनीषियों के साथ आपने अपनी सफल प्रस्तुतियां दी हैं।आप विगत 30 वर्षों से आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर अपने कार्यक्रमों की सफल प्रस्तुति देते चले आ रहे हैं।नासिर खान जिन्होंने आज ऐसे शिष्यों को तैयार किया है जो आज प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।










नासिर खान जिन्हें वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने अपने ग्रेडेशन पैनल में ए ग्रेड की उपाधि में भी स्थान दिया है। इससे सरगुजा के संगीत कलाकारों में काफी हर्ष का माहौल है। सभी सरगुजा कला प्रेमी चाहते हैं कि नासिर खान जी को सांगीतिक उपलब्धियों के मद्देनजर आगामी नवंबर माह में होने वाले राज्य उत्सव में राज्य अलंकरण से उन्हें सम्मानित किया जाए जिससे न केवल सरगुजा आंचल गौरवान्वित होगा अपितु संगीत के एक योग्य साधक  को उचित सम्मान मिल सकेगा।इस हेतु सरगुजा अंचल के संगीत प्रेमी ने संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल  से निवेदन किया है कि इन्हें राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाए।






Editor-Surendra 
(Samachar Vani news desk ambikapur )





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)